फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की भगाने के आरोपी का घर जलाया

विज्ञापन
जलाया गया घर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। गांव नगला कलू में शुक्रवार सुबह लोगों ने लड़की भगाने के आरोपी के घर में घुसकर परिवारीजनों से मारपीट करने के बाद घर फूंक दिया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी युवक सहित पांच लोगों के विरुद्ध लड़की भगाने का मामला दर्ज है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन



एक सप्ताह पूर्व एक किशोरी गायब होने के आरोप में गांव नगला कलू निवासी एक युवक और उसके साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी के बहन ने देवर पर ही भगा ले जाने का आरोप लगाया था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे किशोरी का भाई और दो बहनें युवक के घर आए।

घर में मौजूद महिलाओं से गाली गलौज करने लगे। जब घर में मौजूद महिला भागकर घर में घुस गई तो आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर मारपीट की और घर में आग लगा दी। वारदात करने के बाद आरोपी भाग गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मद्द से आग को काबू कर बुझाया। आरोपी युवक के परिवारीजनों ने किशोरी के भाई, बहनों व अन्य लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष आरके सिंह ने आरोपी युवक समेत पांच लोगों के विरुद्ध दर्ज कराया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आग लगाने की घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें