फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतगृह संचालक पर दागी गोली, सबमर्सिबल और लाखों की पाइप ले भागे

विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढेरी के समीप निर्माणाधीन शीतगृह से कुछ लोग ट्रैक्टर से सबमर्सिबल और लाखों रुपये की पाइप उठा ले गए। इस दौरान शीतगृह संचालक पर गोली भी दागी गई। हालांकि वे बाल-बाल बच गए। मामले तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव गढेरी निवासी प्रमोद दुबे मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे गांव के समीप अपने निर्माणाधीन कोल्ड पर गए थे। आरोप है कि वहां वितेंद्र, राहुल और चंद्रपाल उनकी सबमर्सिबल और पाइप को ट्रैक्टर में लाद रहे थे।

शोर मचाने पर सभी लोग ट्रैक्टर लेकर भागे। इस दौरान वितेंद्र ने उन पर फायर भी किया। पीड़ित की मानें तो ये लोग आरोपी करीब 2.20 लाख रुपये कीमत का माल चुरा ले गए है।
विज्ञापन


बताया कि कुछ देर बाद आरोपी दुबारा निर्माणाधीन शीतगृह पर आए और रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें