फिरोजाबाद। थाना नारखी के गांव गोंदई निवासी महिला को जली अवस्था में उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने ससुरालीजनों पर जलाने का आरोप लगाया है। थाना उत्तर निवासी महिला ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
थाना नारखी के गोंदई निवासी गिरिजा देवी (45) पत्नी रवि शंकर को जली हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। भाई हरिओम का आरोप है कि वो घर पर सो रही थी। इसी दौरान उसके ससुरालीजनों ने तीली जला कर फेंक दी। इसके ही कारण वो जल कर घायल हो गई है।
भाई ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है। थाना उत्तर के विभव नगर निवासी नीतू (24) पत्नी कैलाशचंद्र को घायला अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का आरोप है कि पति ने कमरे में बंद कर मारपीट की है।
आरोेप है कि उसके चार बच्चे हैं और पति आए दिन मारपीट करता रहता है। प्रभारी निरीक्षक थाना उत्तर ने कहा कि तहरीर आने पर कार्रवाई होगी। भी कोई शिकायत नहीं मिली है यदि शिकायत आएगी तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।