जलेसर, एटा के ध्यानार्थ
नौकरी का झांसा देकर 50 हजार में किशोरी को बेचा
पश्चिम बंगाल की किशोरी को लाई थी महिला, एक आरोपी पकड़ा
पुलिस व चाइल्ड लाइन की टीम ने कराया मुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
टूंडला (फिरोजाबाद)।
पश्चिम बंगाल से नौकरी का झांसा देकर एक महिला एक किशोरी को ले आई। यहां उस महिला ने अपने पति के साथ मिलकर किशोरी को 50 हजार में बेच दिया। यही नहीं उसे डरा धमकाकर टूंडला के एक काने युवक से जबरन उसकी शादी करा दी। शोषण का शिकार किशोरी को मौका मिला तो उसने फोन पर पूरी घटना से परिवारीजनों को अवगत कराया। पश्चिम बंगाल, टूंडला पुलिस ने चाइल्ड लाइन के सहयोग से किशोरी को बरामद किया है। इसके साथ ही किशोरी को खरीदने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।
पश्चिम बंगाल के जिला बांदापुरा थाना रानीबाग क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय एक किशोरी 23 जुलाई को अचानक गायब हो गई थी। किशोरी के लापता होने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश की थी। जब वह नहीं मिली तो परिवारीजनों ने रानीबाग थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। विगत 31 अगस्त को अचानक किशोरी का फोन आने पर परिजनों ने पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कराया। इसके साथ ही फोन को सर्विलांस पर लगाकर किशोरी की जानकारी जुटाई। इसके साथ ही सोमवार देर शाम रानीबाग थाने से 10 सदस्यीय पुलिस टीम टूंडला थाने पहुंची।
थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह को एवं फिरोजाबाद की चाइल्ड लाइन को साथ लेकर टीम ने थाना क्षेत्र के गांव नगला हरिश्चंद्र में दबिश दी। पुलिस ने किशोरी को गांव से बरामद करते हुए एक आरोपी शैलेन्द्र कुमार को हिरासत में लिया ले लिया। पुलिस ने बताया कि किशोरी को सुकन्या उर्फ बबली जो पश्चिम बंगाल की है नौकरी के बहाने ले आई थी, यहां उसने और उसके पति रामनिवास निवासी रसीदपुर थाना जलेसर, एटा ने उसे 50 हजार में बबल, उसके भाई शैलेन्द्र निवासी नगला हरिश्चन्द्र को बेच दिया था। पुलिस ने बरामद किशोरी को बाल कल्याण समिति/ न्यायिक पीठ फिरोजाबाद के समक्ष पेेश किया। पुलिस ने आरोपी शैलेन्द्र को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल सुकन्या उर्फ बबली, रामनिवास व बबूल अभी फरार हैं।
कमरे में बंद कर दो युवक करते थे दुराचार
किशोरी ने बताया कि उसके पिता की मौत हो जाने पर परिवार की स्थित गड़बड़ा गयी थी। वह हाईस्कूल तक पढ़ी है तो उसने नौकरी करने का मन बनाया। इस बीच उसे सुकन्या उर्फ बबली मिली, जिसने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। वह उसे अपनी ससुराल जलेसर, एटा ले गई। यहां उसने व उसके पति ने उसे धमकाते हुए नगला हरिश्चन्द्र निवासी बबलू से 50 हजार रुपये लेकर उसके भाई शैलेन्द्र से जबरन शादी करा दी। बबलू और उसके भाई शैलेन्द्र जबरन उसके साथ दुराचार करते थे। शैलेन्द्र नहाने गया था तथा उसका मोबाइल कमरे में रखा था तभी उसने अपने भाई को फोन से सूचना दी।
शादी न होने पर पैसे देकर रचायी थी शादी
शैलेन्द्र ने बताया कि उसके भाई की ससुराल जलेसर में है। रामनिवास ने भाई से कहा था कि तुम्हारे भाई की शादी नहीं हो रही वह अपनी साली से करा देगा, लेकिन उसे सारा खर्चा करना होगा। इसके साथ ही उसे 50 हजार रुपये देने होंगे।