फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 107 पर सोमवार देर शाम पल्सर सवार चार लुटेरों ने ट्रेवल एजेंसी के स्वामी से कार लूट ली। आगरा से दिल्ली लौटते वक्त एजेंसी के मालिक की दोस्त को उल्टी आने पर गाड़ी रोकी थी। गाड़ी में लैपटॉप, दो मोबाइल, पर्स और अन्य सामान था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

दिल्ली की जनकपुरी कालोनी निवासी प्रशांत चौबे पुत्र प्रदीप कुमार चौबे ट्रेवल एजेंसी चलाते हैं। सोमवार को वह अपनी दोस्त स्वाति के साथ आगरा से दिल्ली लौट रहे थे। स्वाति को उल्टी आने पर एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 107 के समीप खड़ी की थी। इसी बीच दो पल्सर बाइकों पर आए चार लुटेरों ने पहले तो प्रशांत को हड़काया। इसके बाद हथियार के बल पर कार से उतारा और कार लेकर फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। पीड़ित ने अज्ञात लुुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ट्रेवल एजेंसी के स्वामी प्रशांत की मानें तो कार में एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, पांच हजार रुपये, एटीएम आदि महत्वपूर्ण कागजात थे। प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें