फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगाओं पर लगाया मारपीट करने का आरोप, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। एक आरएसएस कार्यकर्ता ने सोमवार को मथुरा पुलिस के दो दरोगाओं पर अभद्र व्यवहार करने और पीटने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपी दरोगाओं के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


जिला बिजनौर की तहसील नगीना निवासी शुभम कुमार का आरोप है कि दो सितंबर को वह केशवधाम में समन्वयक बैठक में भाग लेने टटिया स्थान आश्रम के संत हम्बीर दास के साथ जा रहे थे तभी ट्रैफिक व्यवस्था देख रहे दो एसआई ने उनकी बाइक रुकवाई और चाबी निकाल ली। विरोध करने पर दोनों दरोगाओं ने गाली-गलौज की।

विरोध करने पर दारोगाओं के साथ ड्यूटी पर लगे अन्य सिपाहियों ने उन्हें जमीन पर डालकर बुरी तरह से पीटा। इसमें कारण वह घायल हो गए। उनका चश्मा, हेलमेट और सामान रखने की डलिया भी पुलिसकर्मियों ने तोड़ दी।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार तायल का कहना है शुभम कुमार कोई आरएसएस कार्यकर्ता नहीं है। यह टटिया स्थान आश्रम जा रहे थे और मुख्यमंत्री के आगमन पर की गई ट्रैफिक व्यवस्था को तोड़ रहे थे। इनके साथ कोई अभद्रता या मारपीट नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें