फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में युवक को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर (मैनपुरी)। अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या कर दी गई। कोतवाली क्षेत्र के ललूपुरा निवासी युवक का शव थाना घिरोर क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला। युवक के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव ललूपुर निवासी आदित्य राजपूत मंगलवार की सुबह घर से लापता हो गया था। परिजनों ने सोचा की शायद वह किसी के साथ गया होगा, इसलिए ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


रात भर जब वह घर नहीं लौटा तो अनहोनी की आशंका के बीच परिजन बुधवार सुबह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। तभी सूचना मिली कि आदित्य का शव थाना घिरोर क्षेत्र में नहर किनारे गांव बमरौली के पास पेड़ पर लटका हुआ है। जानकारी मिलने के बाद परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ गए। वहां जाकर देखा तो करीब 20 फीट की ऊंचाई पर आदित्य का शव पेड़ पर लटका हुआ था। उसके हाथ भी रस्सी से आगे की ओर बंधे हुए थे। मृतक की मां सुनीता देवी के मुताबिक फर्रुखाबाद में उनकी रिश्तेदारी है। रिश्तेदार महिला से युवक के संबंध थे। उक्त रिश्तेदार ने ही उनके पुत्र की हत्या की है। पुलिस दोषियों को सख्त से सख्त सजा दे। घिरोर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें