फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किसान के घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव नगला मांझ में रविवार की रात को चोरों ने दो किसानों का घर खंगाल लिया। छत के रास्ते घर में घुसे चोर दोनों घरों से कुल 90 हजार रुपये और गहने ले भागे। इतना ही नहीं सो रहे परिवारीजनों को कमरे में बंद कर गए थे। सूचना मिलने पर आई पुलिस ने मौका-मुआयना किया। पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला मांझ निवासी नीतेश मिश्रा और मुकेश मिश्रा किसान हैं। रविवार को दोनो घर में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रहे थे। आधी रात के बाद चोर छत के रास्ते पहले नीतेश मिश्रा के घर में घुस गए। कमरे में रखी करीब 70 हजार की नकदी और गहने आदि लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिए।

चोरी की वारदात करने बाद चोर पड़ोसी मुकेश मिश्रा के घर में घुसे। वहां भी कमरों में रखा बक्सा और अलमारी में रखे जेवर व करीब 20 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। आहट होने पर जब परिवारीजन जागे तो चोर छत से कूद कर भाग गए। रात को हुए शोरगुल को सुनकर पड़ोसी भी जाग गए।
विज्ञापन


हालांकि लोगों के जुटने से पहले ही चोर वहां से भाग गए थे। भागते समय चोर परिवारीजनों को कमरे में भी बंद कर गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई। सोमवार सुबह पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


वहीं गांव नगला मांझ में लाखों की चोरी के मामले में जांच करने के लिए डॉग स्कवैड की टीम पहुंची। वहीं फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने गांव पहुंचकर पीड़ितों से जानकारी ली। थाना पुलिस को जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें