फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत कर्मी ने चालू कर दी आपूर्ति, लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
electricity
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)।। शराब के नशे में धुत विद्युतकर्मी की लापरवाही के चलते लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। वह शट डाउन लेकर लाइन जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ा था, तभी आपूर्ति चालू कर देने से करंट की चपेट में आ गया। हादसे के गुस्साए परिवारीजनों व ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


एसडीएम ने पीड़ित परिवारी को मुआवजा दिलाने व दोषी कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वसन दिया। इसके बाद गुस्साए लोग शांत हुए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना क्षेत्र में शमशेरगंज विद्युत केंद्र के महोलिया की विद्युत लाइन पिछले दिनों बकाया बिल का भुगतान न करने के कारण काट दी गई थी। बिल जमा होने के बाद रविवार की सुबह करीब 10.40 बजे संविदा पर तैनात लाइनमैन शिवचंद बाथम (30) निवासी गांव शमशेरगंज ने ड्यूटी पर तैनात एसएसओ अभयराज चौहान से लाइन सही किए जाने को लेकर लिखित में शटडाउन लिया।
विज्ञापन


इसके बाद शिवचंद्र गांव के बाहर काली मंदिर के समीप लगे पोल पर चढ़ कर गांव महोलिया की लाइन जोड़ने का काम करने लगा। तभी करंट की चपेट में आने से उसके शरीर में आग लग गई। जलते हुए वह पोल से नीचे आ गिरा। हादसे में लाइनमैन की मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।

घटना से आक्रोशित परिवारीजनों व ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कि विद्युत केंद्र पर तैनात एसएसओ अभयराज सुबह से ही नशे में था। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

ग्रामीणों का हंगामा बढ़ने के बाद वहां पहुंचे एसडीएम रामचंद्र यादव ने मृतक परिवारीजनों को मुख्यमंत्री बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये और राष्ट्रीय पारिवारिक योजना के तहत मदद दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही दोषी कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई का भी भरोसा लिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।

करंट से लाइनमैन शिवचंद्र की मौत के बाद पत्नी रूबी ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि उसके दो बच्चे पाशी आठ और प्रांशू छह वर्ष हैं। पति की मौत के बाद अब उसके सामने परिवार के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। वह छह माह की गर्भवती है।

रूबी ने एसएसओ अभयराज चौहान व जेई गिरीराज के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। दोनों की लापरवाही के चलते पति की मौत का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा है कि जब उसने जेई से लापरवाही की बात कही तो जेई ने कहा कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।

अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया कि घटना में एसएसओ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। लाइनमैन लिखित में शटडाउन लेकर गया था। इसके बाद भी लाइन को चालू करना लापरवाही को साबित करता है। पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी। वहीं एसएसओ के विरुद्ध मुकद्मा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें