फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी/कुरावली। हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट करने के मामले में एसपी ने कार्रवाई की है। उन्होंने मामले में इंस्पेक्टर, एसएसआई समेेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। नगर अध्यक्ष को पेशी के दौरान पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाने की कोशिश भी की गई थी।

कुरावली क्षेत्र में जाहरवीर बाबा की शोभायात्रा के दौरान हिंदू युवा वाहिनी के कुरावली नगर अध्यक्ष ब्रजेश जादौन व साथी रंजीत सैनी का वहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही लखविंदर और नितिन से विवाद हो गया था। इस दौरान उनके बीच मारपीट भी हुई थी।
विज्ञापन


मामले में देर शाम सिपाहियों की तहरीर पर पुलिस ने ब्रजेश और रंजीत सैनी के विरुद्ध पुलिसकर्मियों से मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने ब्रजेश को बाइक से घर जाते समय गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही आरोप है कि उनके बच्चे को भी फेंका गया था। थाने में हंगामा होने के बाद पुलिस आरोपी को बिछवां थाने ले गई थी।

वहां भी हिंदूवादी संगठनों व भाजपा नेताओं ने गिरफ्तारी व मारपीट को लेकर हंगामा किया था।
बुधवार सुबह जब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने पहुंची थी। आरोप है कि इसी बीच लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया था। साथ ही आरोपी को छुडाने की कोशिश की थी। काफी देर तक हंगामे के बाद दीवानी में कई थानों का फोर्स व पीएसी पहुंच गई थी। मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाए जाने पर वहां भी जमकर हंगामा हुआ था।
विज्ञापन


आरोप है कि एसएसआई महक सिंह बाल्यान की टोपी फेंकने के साथ ही कागजात छीनने की कोशिश की गई थी। मामले में एसपी राजेश एस ने सीओ करहल को जांच सौंपी थी। गुरुवार को एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर ब्रजवीर सिंह, एसएसआई महक सिंह बाल्यान, एचसीपी अयोध्या प्रसाद, सिपाही लखविंदर सिंह और नितिन कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें