फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-बिछवां। गांव सुन्नामई में कच्ची शराब पीने के आदी हो चुके युवक ने परिजनों से विवाद के बाद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव सुन्नामई निवासी राजेश (40) क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही कच्ची शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह भी उसने जमकर शराब पी ली थी। जब वह घर पहुंचा तो परिजनों ने विरोध किया तो युवक ने गाली गलौज की। इसके बाद वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद कमरे में देखा तो राजेश का शव पंखे के कुंडे में फंदे पर लटका हुआ था। जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

घटिया और यूरिया आदि मिलाकर बनाई जा रही शराब पीने वाले के स्वास्थ्य व मस्तिष्क पर भी असर डाल रही है। शराब की लत के चलते लोग आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व गांव निवासी छोटू ने कच्ची शराब पीने के बाद पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को रोके जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें