फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति करता था मारपीट, प्रेमी संग जोड़ी प्रीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-बिछवां। पति को छोड़ प्रेमी संग गई महिला को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई। प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला ने आरोप लगाया कि पति उसे अकारण परेशान कर मारपीट करता था। इससे उसने प्रेमी संग शादी कर ली है। वह अब प्रेमी के साथ ही रहेगी। पुलिस अब महिला को बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पत्नी जो दो बच्चों की मां है। प्रेमी अनीश पुत्र सत्यपाल के साथ चली गई थी। वह एक बच्चा साथ ले गई थी वहीं एक को पति के पास छोड़ गई थी। मामले में पति की ओर से थाने में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। बुधवार को पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी अनीश को पकड़ लिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई।

वहां महिला ने साफ कह दिया कि वह पति के साथ कतई नहीं जाएगी। वह उसे परेशान करता था जिस वजह से ही उसने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। अब वह उसी के साथ रहेगी। थानाध्यक्ष आरके सिंह का कहना है कि महिला को बयान दर्ज कराए जाएंगे। कोर्ट से भी आदेश प्राप्त होंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें