फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी से लौट रहे अधेड़ का अपहरण

विज्ञापन
kidnap demp pic
विज्ञापन
मैनपुरी। कचहरी से पैदल ही ईशन नदी पुल की ओर आ रहे बरनाहल निवासी अधेड़ को बोलेरो सवार लोगों ने अगवा कर लिया। गाड़ी पर किसान अध्यक्ष लिखा हुआ था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो की तलाश की मगर कोई पता नहीं लग सका। अगवा अधेड़ हत्या के एक मामले में जेल में बंद दामाद की पैरवी के लिए आया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना औंछा क्षेत्र के गांव बुढर्रा में 12 अप्रैल 2014 को लाखन कठेरिया की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में गांव निवासी भंवर सिंह, बरफ सिंह, जगदीश, संतोष, मंतोष, रामप्रसाद और आशू को आरोपी बनाया गया था। वर्तमान में सभी अभियुक्त जेल में हैं। मामले में आरोपी मंतोष की पैरवी उसका ससुर रामसिंह कठेरिया निवासी गांव कैलाशपुर बरनाहल कर रहे हैं। मंगलवार को उक्त मामले में तारीख थी।

वह मंतोष की पैरवी करने आया था। शाम करीब चार बजे जब वह मामले में तारीख मिलने के बाद गांव बुढर्रा निवासी अनीता और लक्ष्मी के साथ पैदल ही ईशन नदी पुल की ओर जा रहा था। तभी करीब चार बजे एक बोलेरो ने दीवानी से कुछ दूरी पर रामसिंह का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


अगवा करने के बाद बोलेरो सवार उसे लेकर पुसैना मार्ग की तरफ भाग गए। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बोलेरो का नंबर नहीं देख सके। मगर बोलेरो पर किसान अध्यक्ष लिखा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक क्षेत्र में बोलेरो की तलाश की मगर कोई जानकारी नहीं हो सकी। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें