फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। गुरुवार की सुबह खेत मेें शौच करने गई दलित नाबालिग किशोरी को नामजद युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया। घटना की तहरीर थाना में दी गई है। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी दलित नाबालिग किशोरी कसबा स्थित इंटर कालेज की 11 वीं कक्षा की छात्रा है। गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे किशोरी खेतों में शौच क्रिया के लिए गई थी। जैसे ही वह खेतों की तरफ पहुंची तभी पास के खेत में खड़ी बाजरा की फसल की आड़ में छिपा गांव का ही युवक गोपाल पुत्र सुरेंद्र सिंह अचानक निकलकर आया और किशोरी को पीछे से दबोच लिया।

किशोरी ने चिल्लाने की कोशिश तो आरोपी ने उसके मुंह में उंगलियां फंसा दी और अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक गालियां देते हुए किशोरी की पिटाई करने लगा और बाजरा के खेत में ले जाने लगा। इसी बीच खेतों में काम करने वाले किसान आ गए। उन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना की तहरीर थाना में दी गई। पुलिस द्वारा किशोरी को डाक्टरी जांच के लिये भेज दिया गया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ एक शादी समारोह के दौरान किशोरी के साथ नामजद युवक ने छेड़खानी करते हुए मारपीट कर दी थी। घटना की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई गई है।

बुधवार की रात कस्बा के मोहल्ला सराय में शादी का कार्यक्रम था। इसमें भाग लेने के लिए महिलाएं तथा किशोरियां गईं थीं। शादी समारोह के दौरान मोहल्ले का युवक शाहिद नाबालिग किशोरी से अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो शाहिद उसके साथ मारपीट करने लगा।

शोर सुनकर किशोरी का भाई मौके पर पहुंचकर बहन को बचाने गया तो आरोपी के साथी शाहनवाज ने उसकी भी पिटाई कर दी। मोहल्लेवासियों के आ जाने पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना की रिपोर्ट किशोरी द्वारा थाना में दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें