फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति की अपील ठुकराई, तोड़े गए स्कूलों के ताले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। सहायक अध्यापक के पद पर हुआ समायोजन रद्द होने के बाद से शिक्षामित्रों का आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है। फरिहा में सोमवार को सहायक अध्यापक सत्यप्रकाश यादव द्वारा आत्महत्या करने के बाद आंदोलन और भी भड़क गया है। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर चल रहे धरना स्थल पर बीएसए की शांति-सहयोग की अपील को ठुकरा दिया। कई स्थानों पर परिषदीय स्कूल खुलवाने को एनपीआरसी को ताले तोड़ने पड़े। वहीं सत्यप्रकाश को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन जुलूस निकाला गया।
धरना स्थल पर दिनों की अपेछा अधिक प्रदर्शनकारी पहुंचे। बीएसए सच्चिदानंद यादव ने शांति बनाए रखने और शिक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाने रखने को सहयोग की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने दो टूक कह दिया कि जब तक उनका रद्द समायोजन बहाल नहीं होता आंदोलन वापस नहीं लेंगे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष श्रीओम यादव ने कहा कि विद्यालय खोलने को स्कूलों का ताला तोड़ा जाएगा तो समायोजित शिक्षक उग्र होंगे। दोपहर बाद प्रदर्शनकारियों ने सत्यप्रकाश यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन जुलूस निकाला। यह जुलूस बीएसए , सीएमओ कार्यालय और बीआरसी होते हुए पुन: धरना स्थल पर पहुंचा। बाद में डीएम को ज्ञापन देकर सत्य प्रकाश के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। वहीं प्राथमिक विद्यालय दिकतौली में एनपीआरसी ने ताला तोड़कर विद्यालय खुलवाया। अन्य स्थानों पर भी ताले तुड़वाकर स्कूल खोले गए।
विज्ञापन


स्कूलों की चाबी भी नहीं दे रहे शिक्षक
फिरोजाबाद। समायोजन रद्द होने के बाद से शिक्षामित्र और समायोजन रद्द होने से प्रभावित शिक्षकों का आंदोलन भड़कने से 180 परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। इन विद्यालयों में ताले गए हैं। विभागीय अधिकारी स्कूलों की चाबी लेने के लिए यहां तैनात शिक्षकों से संपर्क साध रहे हैं लेकिन कोई भी चाबी देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें