आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी बुधवार तड़के एक ढाबे पर खाना लेने गई थी। ढाबे के कर्मचारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना ताजगंज क्षेत्र में रहने वाली 13 साल की किशोरी बुधवार तड़के 3:30 बजे सहरी का खाना लेने क्षेत्र के एक ढाबे पर गई थी। ढाबे पर ढाबा का कर्मचारी मुस्तफा मौजूद था। आरोप है कि वो किशोरी को बहाने से कमरे में ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया।
किशोरी ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। उसने मुस्तफा के हाथ पर दांतों से काटा। इसके बाद किसी तरह बचकर घर पहुंची। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन ढाबे पर आ गए। उन्होंने हंगामा किया। यह देखकर आरोपी भाग निकला। परिजन थाने पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। ढाबा पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।