फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायमंड कारोबारी से मांगी 15 लाख रुपये की चौथ

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन

विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर के एक डायमंड कारोबारी को 15 लाख रंगदारी नहीं देने पर घर में घुसकर पीटा गया। बचाने आई कारोबारी की पत्नी की भी पिटाई की गई। पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ चौथ वसूली और घर में घुसकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मामला थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बाजार का है। संजीव वर्मा का डायमंड का कारोबार है। संजीव का परिवार के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि संजीव वर्मा से राकेश वर्मा ने 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब संजीव ने रुपये देने का विरोध किया तो राकेश ने राजेश, सोनू के साथ मिल कर संजीव के घर में घुस कर गालीगलौज मारपीट की। पत्नी को भी पीटा गया। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराया है। राकेश, राजेश और सोनू के खिलाफ चौथ वसूली की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि मामला आपसी लेनदेन का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें