फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा पर तेजाब फेंकने के मामले में इंस्पेक्टर निलंबित

विज्ञापन
एसिड अटैक
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। छात्रा पर तेजाब फेंकने के मामले में कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर एसपी ने इंस्पेक्टर कुरावली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी अभी भी वारदात स्थल पर ही कैंप कर रहे हैं। पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहीं हैं। बता दें कि सैफई में पीड़िता की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 11वीं की छात्रा बुधवार दोपहर घर में अकेली टीवी देख रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन युवक घर में घुस गए थे। आरोपियों ने छात्रा पर तेजाब से हमला कर दिया था। इससे छात्रा 70 प्रतिशत तक झुलस गई थी।

चीख पुकार सुनकर जब घर के बाहर लोगो की भीड़ हुई तो आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए थे। गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल उसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से चिकित्सकों ने सैफई के लिए रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


वारदात के बाद थाना पुलिस ने मामले में लापरवाही बरती, जिससे आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर निकल चुके थे। मामला प्रेमप्रसंग का बताया गया था। तेजाब फेंके जाने की इस घटना के बाद एसपी राजेश एस ने पुलिस को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

एएसपी ओमप्रकाश सिंह को घटनास्थल पर ही कैंप करने के लिए भेजा गया था। देर रात इस मामले में आशीष गुप्ता, सचिन गुप्ता और पंछी गुप्ता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी ने इस मामले में पुलिस की लापरवाही मानते हुए इंस्पेक्टर रोहिताश कुमार को निलंबित कर दिया है।

एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि वह लगातार कुरावली में कैंप कर रहे हैं। पुलिस टीमों को गिरफ्तारी के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपी भी पकड़ लिए जाएंगे। पीड़िता की स्थिति पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें