फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जहर खिलाकर भागे ससुराल के लोग

विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न मामले
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। दहेज की मांग पूरी न होने से नाखुश ससुरालीजनों ने विवाहिता को जहर खिला दिया। विवाहिता को घर में तड़पता छोड़ कर भाग गए। जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


कन्नौज निवासी रामा की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव हुुमायुपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में 50 हजार की मांग करते हुए प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि मंगलवार देर रात ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। रामा को जहर खिला दिया।

इसके बाद घर में तड़पता छोड़ कर भाग गए। जब आस पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्हाेंने घर जाकर देखा तो रामा तड़प रही थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने के बाद गुरुवार शाम मायके पक्ष के लोग भी आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने पति, ससुर, सास, देवर और देवरानी पर पुत्री को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें