फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर बना रहा था तमंचा

विज्ञापन
तमंचा बरामद
विज्ञापन
किशनी/बेवर (मैनपुरी)। निकाय चुनाव से पूर्व पुलिस ने अवैध असलाहों का जखीरा पकड़ा है। किशनी पुलिस ने एक आंगनबाड़ी के घर अवैध रूप से संचालित असलाह फैक्ट्री पकड़ने के साथ ही महिला को गिरफ्तार कर लिया। बेवर पुलिस ने गांव घुटारा में बने अधबने तमंचे और उपकरण बरामद करने में सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए।
विज्ञापन


मंगलवार की रात सूचना पर किशनी पुलिस ने गांव बघौनी निवासी राहुल अगिभनहोत्री के घर छापेमार कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही राहुल छत से कूद कर भाग गया लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुषमा अगिभनहोत्री को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सुषमा ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी के घर में तलाशी ली जाए। पुलिस ने जब वहां तलाशी ली तो एक किलो आठ सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने एक आरोपी अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया। राहुल के घर से पुलिस ने दो बने तथा 14 अधबने तमंचे, उपकरण आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने पकडे़ गई महिला व गांजा सहित पकडे़ गए आरोपी अनिल को चालान कर जेल भेजा है। वहीं, राहुल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ किशनी जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि भागे हुए आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन



उधर, बेवर में पुलिस ने हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। थानाध्यक्ष ने पुलिसबल के साथ गांव घुटारा मासूमपुर में रामलड़ैते शर्मा के मकान में छापेमारी की। पुलिस को वहां दो बने, एक बंदूक, आधा दर्जन से अधिक अधबने तमंचा, राइफल की नाल, हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए।

कार्रवाई के दौरान आरोपी रामलड़ैते निवासी गांव घुटारा, राजू नट निवासी नगला भूपत थाना किशनी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने बरामद माल को जब्त करने के साथ ही भागे हुए आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें