फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार और एटीएम नंबर पूछ खाते से उड़ाए 31 हजार

Sat, 22 Jul 2017 12:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
cyber crime
विज्ञापन
फोन पर खुद को बैंक प्रबंधक बताकर पहले आधार और एटीएम नंबर पूछा और फिर खाते से 31 हजार उड़ा दिए।
विज्ञापन


कर्णप्रयाग में ऐसा मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित उपभोक्ता ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। जिलासू तहसील निवासी चंडी प्रसाद तिवाड़ी ने बताया कि 15 जुलाई की शाम को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई।

कॉलर ने खुद को बैंक में प्रबंधक बताया और आधार नंबर फीड करने के बहाने एटीएम नंबर, एकाउंट नंबर,पेन नंबर और आधार नंबर की जानकारी हासिल की। तिवाड़ी ने बताया कि कॉलर ने कहा कि जानकारी नहीं मिलने पर आपका एकाउंट बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते कॉलर को जानरकारी दे दी। लेकिन कुछ देर बाद उनके लंगासू एसबीआई में संचालित खाते से 31 हजार की निकासी का मेसेज आया। खाते से पैसे उड़ाने जाने की से चंडी प्रसाद तिवाड़ी के होश उड़ गए। जिसके बाद चंडी प्रसाद तिवाड़ी ने पुलिस को शिकायत करते हुए मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें