फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपूर्ति कार्यालय में लेनदेन का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। क्षेत्रीय आपूर्ति कार्यालय मांट में डीलरों से वसूली का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें पूर्ति निरीक्षक के नाम पर बाबू और कंप्यूटर आपरेटर डीलरों से पैसे मांगते और लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो कार्यालय में ही कार्यरत डाटा ऑपरेटर ने तैयार किया है, जिसे अब निकाल दिया गया है। मामला डीएम तक पहुंचने के बाद जांच एडीएम कानून व्यवस्था रमेश चंद्र को सौंपी गई है।
विज्ञापन



एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचंद्र ने मांट के पूर्ति निरीक्षक मोहन प्रकाश उपाध्याय और लिपिक संजय कुमार को तलब किया। इसमें कार्यालय में डाटा ऑपरेटर के पद पर तैनात सामौली निवासी उमेश सिंह की ओर से मांट कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत के संदर्भ में बयान लिए।

शिकायतकर्ता की ओर से दिए गए वीडियो में डीलर और कार्यालयकर्मी साफ तौर पर राशन डीलरों से पैसे की मांग करते हुए लेनदेन कर रहे हैं। इस लेनदेन में पूर्ति निरीक्षक का भी उल्लेख किया जा रहा है। मांट आपूर्ति कार्यालय के भ्रष्टाचार से जुड़ा यह वीडियो जिला पूर्ति कार्यालय तक भी जा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता ने कुछ वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं। आरोपी और शिकायतकर्ता के बयान लिए गए हैं।
-रमेशचंद्र, एडीएम कानून व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें