फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर ने भाजपा समर्थक के घर पर किए 12 राउंड फायर

Thu, 16 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
फेसबुक पर भाजपा समर्थक का कमेंट देखकर आपा खो बैठा दबंग हिस्ट्रीशीटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रांस यमुना कालोनी के फेस द्वितीय में गुरुवार दोपहर को हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने भाजपा समर्थक के घर पर हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। भाजपा समर्थक और उनके परिवार के लोगों ने घर में छिपकर जान बचाई। इससे कालोनी में दहशत फैल गई। लोगों के घरों से बाहर आने पर हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। हिस्ट्रीशीटर सहित 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने कारतूस के छह खोखे भी बरामद किए। हमले के पीछे फेसबुक पर कमेंट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अग्रसेन पुरम, ट्रांस यमुना कालोनी निवासी वीरेंद्र सिंह चौहान भाजपा के समर्थक हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट की थी। इसमें दूसरी पार्टी के समर्थकों के भाजपा नेताओं से नजदीकियां बढ़ाने पर कमेंट किया था। इस पोस्ट पर नगला रामबल के मोनू यादव ने आपत्ति जाहिर की। वह सपा का समर्थक बताया जाता है। वीरेंद्र का आरोप है कि रात को वह जिम आया था। तभी उसे मोनू और उसके साथियों ने पकड़ लिया। मगर, तब लोगों के आने पर मामला सुलझ गया। गुरुवार दोपहर को मोनू यादव अपने भाई और 10-12 साथियों के साथ बाइकों पर आया। घर पर आते ही गालीगलौज शुरू कर दी। वीरेंद्र घर से बाहर निकले तो मारपीट कर दी। घर के अंदर मौजूद देवू सोलंकी ने बचाने का प्रयास किया तो उसको भी पीटा। वीरेंद्र का भाई अजेंद्र आया तो हमलावरों ने फायरिंग कर दी। एक के बाद एक 12 राउंड फायर किए। दोनोें भाइयों ने जमीन पर लेटकर खुद को बचाया। गोलियों से घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए। फायरिंग की आवाज सुनकर कालोनी के लोग घरों से बाहर निकल आए। इस पर मोनू और उसके साथी हवाई फायर करके भाग गए। घटना से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि मोनू यादव थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसका नाम 41ए नंबर पर दर्ज है। मामले में मोनू यादव, सोनू, चीलू, शैलू यादव, मन्नू, दीपू सेंगर, गौरव, कौशल, कान्हा सहित 4-5 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला, सात सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

बाल-बाल बचे बच्चे
जिस वक्त भाजपा समर्थक के घर पर फायरिंग की गई उस वक्त एक स्कूल के बच्चे रास्ते से निकलकर जा रहे थे। इसके बावजूद हमलावर फायरिंग करते रहे। बच्चों को कालोनी के लोगों ने किसी तरह बचाया।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुए
सीसीटीवी कैमरों में फायरिंग करते हुए हमलावरों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घर पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। मुकदमे में जल्द चार्जशीट लगाकर जिला बदर की कार्रवाई कराने के भी प्रयास किए जाएंगे। मुख्य आरोपी ने मुकदमा गैर जनपद में ट्रांसफर कराया था। उसे भी जिले में ही ट्रांसफर कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डा. प्रीतिंदर सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें