फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस्मफरोशों की कैद में हैं 12 लड़कियां

Thu, 16 Jul 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजगंज के बसई क्षेत्र में जिस्मफरोशों के चंगुल में 12 से ज्यादा लड़कियां फंसी हैं। एक कोठी में उन्हें कैद करके रखा गया है। यह खुलासा मंगलवार रात को एक कोठी से मुक्त मध्य प्रदेश की किशोरी ने किया है। इस मामले में पुलिस ने महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। कैद बताई गई लड़कियों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस को 15 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के सांगावाद जिले की रहने वाली है। उसको चाची का रिश्तेदार राकेश कोलकाता घुमाने के बहाने चार महीने पहले घर से लेकर निकला था। पिता और दो भाई मजदूरी करते हैं। कोलकाता में मीना नाम की महिला को तीन लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद किशोरी को 29 जून को आगरा में लाकर रखा गया। बेचे जाने की जानकारी उसे आगरा आकर हुई। बसई क्षेत्र में एक कोठी में उसे कैद करके रखा गया। जबरन जिस्मफरोशी के धंधे मेें उतार दिया। विरोध करने पर मारपीट करते थे। तकरीबन 12 लड़कियों को  एक फ्लैट में रखा गया है। एक दूसरी कोठी में देह व्यापार कराया जाता है। उधर, इस मामले में मीना, रामरतन, विक्की और राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिस फ्लैट में रखने की बात सामने आई है, उसके बारे में पता किया जा रहा है। एसएसपी का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। किशोरी को पंचशील आश्रय गृह में रखा गया है। उसके परिवारीजनों के बारे में पता कराया जा रहा है।  
घर से नहीं निकलने देते
जिस्मफरोशी के लिए लाई गई लड़कियों को संचालिका घर से बाहर नहीं निकलने देती है। नजर रखने के लिए कई लोगों को लगाया जाता है। बाहर निकलने की कहने पर मारपीट तक करते हैं। मंगलवार रात को भी मध्य प्रदेश की किशोरी घर से भागी तो उसे दो युवकों ने पकड़ लिया। उसे जबरन खींचकर ले जाने लगे थे। मगर, शोर सुनकर राहगीर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दे दी। हालांकि जिस कोठी मेें किशोरी को रखा गया था उस पर ताला लटका मिला। बताय गया है कि घरों के अंदर बने चोर रास्तों से लड़कियों को एक घर से दूसरे घर में पहुंचा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें