फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अय्याशी के अड्डे पर पुलिस का छापा, फंस गए चाय पीने वाले भी

Wed, 28 Jun 2017 01:17 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
विज्ञापन
छापा - फोटो : अमर उजाला, अागरा
विज्ञापन
आगरा के सिंकदरा में एक होटल अय्याशी का अड्डा बना था। अंदर जिस्म की दुकान सजी थी तो बाहर रेस्टोरेंट का दिखावा चल रहा था। पुलिस के छापे में सब खेल सामने आ गया। होटल से आपत्तिजनक हालत में पुलिस 35 युवक-यु‌वतियों को पकड़ लाई। हालांकि बाद में पुलिस ने ही इसमें खेल कर दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि आगरा की सिकंदरा थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर को करीब दो बजे बोदला स्थित होटल आरवी पैलेस में छापा मारा। होटल में हड़कंप मच गया। यहां से 18 युवक और 12 युवतियों और पांच महिलाओं को पकड़ी गईं। कोई कमरे में मौज मस्ती कर रहा था तो कोई जोड़ा रेस्तरां में चाय पी रहा था। 

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि होटल में ये लोग आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। महिला पुलिस की मदद से सभी को जीप से थाना ले जाया गया। रात तक पुलिस ने करीब 25 लोगों को छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि जिन युवक-युवतियों के माता-पिता आ गए, उन्हें उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। जिनके नहीं आए, उन्हें अभी रोका गया है। 
विज्ञापन


जिनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार के साक्ष्य मिलेंगे उन पर केस दर्ज किया जाएगा। होटल के बोदला निवासी मैनेजर रवि को हिरासत में लिया गया है। होटल मालिक गुड्डू यादव एटा का बताया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

 होटल से पकड़े गए युवक -युवतियां और महिलाएं शाहगंज, लोहामंडी और बोदला के रहने वाले हैं। इनमें से एक ढाबे का कुक है। एक युवक राजस्थान है। पांच महिलाएं शादीशुदा हैं। उनसे पति को बुलाने के लिए कहा गया लेकिन रात तक एक का भी पति नहीं आया।

मामले में एएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि होटल मालिक गुड्डू यादव के खिलाफ जरूर कार्रवाई की जाएगी। होटल आरवी पैलेस पर कार्रवाई के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। युवक-युवतियों को लिखापढ़ी में उनके परिवारीजनों के सुपुर्द किया गया है। 
विज्ञापन

चाय पीते छात्र-छात्राओं को भी पकड़ लाई पुलिस

छापा - फोटो : अमर उजाला
लोहामंडी से आए व्यापारी ने बताया कि वह अपनी बेटी को सुपुर्दगी में लेकर आए हैं। उनका कहना था कि पुलिस ने बेवजह उनकी बेटी को पकड़ा है। वह  जिस युवक के साथ चाय पी रही थी, वह न केवल उनका पड़ोसी है बल्कि उनकी बेटी के साथ बीएससी कर रहा है। दोनों एक ही सेक्शन में पढ़ते हैं। कई साल से साथ ही ट्यूशन जाते हैं। उधर, शाहगंज की एक युवती का कहना था कि वह बीए कर रही है। बोदला में ही कोचिंग करती है। अगर टीचर नहीं आए थे, इसलिए सहेली के साथ चाय पीने के लिए होटल के रेस्तरां में आ गई। उसने पुलिस को बताया भी, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। पुलिस की इस कार्रवाई से उसे अपमान महसूस हो रहा है। उसकी मां का रो रोकर बुरा हाल है। आखिर किस कानून में लिखा है कि रेस्तरां में बालिग लड़की का अपनी मर्जी से चाय पीना गुनाह है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें