फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज बेचने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघंर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, 17 घायल 

Wed, 28 Jun 2017 12:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
परतापुर में हुए संघर्ष में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्याज बेचने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघंर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठी डंडे और फरसे चले। इसमें दोनों पक्ष के 17 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल रोड स्थित फार्म हाउस में प्याज बेचने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघंर्ष हो गया। जमकर लाठी डंडे और फरसे चले। इसमें दोनों पक्ष के 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया है।

बागपत के मवींकला निवासी इस्लाम ने गगोल रोड स्थित कताई मिल के पास नवल सिंह का फार्म हाउस बटाई पर लिया हुआ है। उसके पास ही ताराचंद के फार्म हाउस को लोनी निवासी अहसान बटाई पर लिया है। दोनों की जमीनों की डोल मिली हुई है। दोनों ही प्याज की खेती कर रहे हैं। बकौल पुलिस दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। मंगलवार शाम इस्लाम अपने परिवार के एक दर्जन से ज्यादा सदस्यों के साथ फार्म हाउस पहुंचा। उसने वहां मौजूद अहसान पर अपनी प्याज बेचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस और मारपीट हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में लाठी डंडे, और फरसे चल गए। आधे घंटे तक संघर्ष हुआ। इसमें इस्लाम पक्ष से इस्लाम, उसकी पत्नी अंजुम, मां हमीदन, साजिद, मुस्तकीम, आरिफ, जाकिर, साकिब, कालू, शाहिद लोग घायल हो गए ,जबकि अहसान पक्ष से अहसान, पत्नी रुखसाना, बेटा शहनवाज, जावेद, फरजुल्ला, मुरसलीन और मुस्तकीम भी घायल हुए। सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कर घायलों को भूड़बराल पीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एक दूसरे पर लगाए आरोप 

घायल व्यक्ति
इस्लाम का आरोप है कि उसने अपने हिस्से की जमीन से प्याज की खुदाई कर उन्हें बोरों में भरकर फार्म हाउस के कमरे में रखा था, लेकिन अहसान ने उसकी प्याज बेच दी। जब वह अपने परिवार के लोगों के साथ फार्म हाउस पहुंचा और अहसान से विरोध जताया तो उसने अपने कई साथियों को बुला लिया और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर घायल कर दिया। वहीं अहसान का आरोप है कि उसने किसी की प्याज नहीं बेची। उस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। वह जिस जमीन पर बुआई कर रहा है इस्लाम भी उस जमीन को बटाई पर लेकर बुवाई करना चाहता है। इसी वजह से वह उनसे रंजिश रखता है। इसी रंजिश के चलते उनपर हमला किया गया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
 
इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा का कहना है कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों परिवारों के बीच प्याज बेचने को लेकर मारपीट हुई थी। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।  तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें