फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक, साहूकारों के कर्ज से परेशान किसान ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो औंछा(मैनपुरी)। फिरोजाबाद निवासी एक वृद्ध किसान ने थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर में कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह शव खप्पड़िया मंदिर के पास पेड़ पर लटका मिला। परिजनों के मुताबिक बैंक व साहूकारों के कर्ज से परेशान था। लहसुन की फसल मेें भी नुकसान हुआ था। इस कारण किसान ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


जनपद फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र के गांव गोकपुर निवासी 59 वर्षीय किसान अखिलेश यादव सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के गांव कोहनपुर में चल रहे एक यज्ञ समारोह में शामिल होने आया था। रात के समय उसे यज्ञस्थल पर देखा गया, लेकिन इसके बाद मंगलवार की सुबह ग्रामीणो ने किसान का शव खप्पड़िया बाबा मंदिर के पास पेड़ पर गमछा के फंदे से लटका देखा। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक परिजनों को सूचना दी गई तो वह भी आ गए।

पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि मृतक पर बैंक ऑफ इंडिया, को-ऑपरेटिव बैंक और साहूकारों का करीब तीन लाख से अधिक का कर्ज था। वहीं, लहसुन की फसल में भी किसान को काफी नुकसान हुआ था। इससे वह बुरी तरह से आहत था और अक्सर परेशान रहता था। साहूकार कर्ज के लिए घर के चक्कर काट रहे थे वहीं भली बुरी भी कह रहे थे। कर्ज से परेशान होकर ही किसान ने आत्महत्या कर ली। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें