फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर बदमाशों ने लूट ली राइफल

विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन

विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक ग्रामीण को तमंचा की बट से पीट-पीटकर घायल कर दिया। उसकी लाइसेंसी राइफल लूट ली। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, पर कोई भी बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।


जनपद इटावा के थाना सैफई क्षेत्र के गांव नगला हरनाथ निवासी सुरदीप उर्फ बंटू शुक्रवार को करहल क्षेत्र में किशनी चौराहे के समीप एक शादी समारोह शामिल होने आए थे। रात करीब 10 बजे वह दावत खाने के बाद प्राइवेट बस में बैठकर गांव के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान वह जैन इंटर कालेज के समीप बंबा के समीप उतर गए। वहां से पैदल ही गांव की ओर जा रहे थे। तभी पीछे बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। तमंचे की बट से पीट-पीटकर उन्हें घायल कर दिया। पीटने के के साथ ही बदमाश उनकी लाइसेंसी राइफल भी लूट ले गए।

बदमाशों के भाग जाने के बाद सुरदीप ने 100 नंबर मिलाया, लेकिन फोन नहीं उठा। बाद में उन्होंने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष करहल केके तिवारी सिपाहियों के साथ घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस काफी देर तक बदमाशों की तलाश में जुटी रही, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें