फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में मिले ब्रांडेड कंपनी के नकली कपड़े

विज्ञापन
रेडीमेड गारमेंट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। अंडर गारमेंट बनाने वाली एक निजी कंपनी की टीम ने मंगलवार को कस्बे में स्थित होजरी की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान तीन दुकानों पर कंपनी के नाम पर नकली ब्रांड के कपड़े बरामद किए गए। कंपनी के प्रतिनिधि ने तीन दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन



अंडरगारमेंट बनाने वाली एक निजी कंपनी की टीम मंगलवार को थाने पहुंची। उसे सूचना मिली थी कि कंपनी के नाम के नकली अंडरगारमेंट कस्बे की दुकानों पर बेचे जा रहे हैं।

कोलकाता से आई टीम ने कस्बे में स्थित कई होजरी की दुकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दुकानदार दीन मोहम्मद की मंसूरी फैशन पाइंट से 20 बॉक्स, साकिर की दुकान से 18 बाक्स, जीसन की दुकान से 20 बॉक्स कंपनी के नाम पर नकली ब्रांड के अंडर गारमेंट मिले।
विज्ञापन


कंपनी की ओर से आए अधिकारी पवन कुमार ने तीनों दुकानदारों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं कंपनी की ओर से की गई इस छापेमारी से बाजार में दिनभर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें