फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के हत्यारोपी पर अब 25 हजार रुपये इनाम

विज्ञापन
गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा नेता के फरार चल रहे हत्यारोपी पर पुलिस ने अब 25000 रुपये का इनाम घोषित किया है। इस हत्याकांड को भाडे़ के शूटरों ने एक जनवरी को दिनदहाडे़ अंजाम दिया था। एक शूटर की भागते समय गोली लगने से मौत भी हो गई थी। वहीं तीन को करहल पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया था। घटना में कुल छह नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


बता दें कि एक जनवरी को भाजपा नेता मदन चौहान की दिनदहाडे़ गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली लगने से एक सेल्समैन की भी मौत हो गई थी। वहीं एक पुलिसकर्मी और एक गनर भी घायल हुए थे। करहल पुलिस और यूपी-100 के पुलिसकर्मियों ने तीन शूटरों को जिंदा गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक की गोली लगने से मौत हो गई थी।

मृतक भाजपा नेता के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और पांच अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस पूर्व में इस मामले में नामजद विश्वनाथ और गिरफ्तार शूटरों को जेल भेज चुकी हैं। पर अभी भी हत्याकांड का मुख्य आरोपी आशू गौर निवासी श्रंगार नगर थाना कोतवाली फरार चल रहा है।
विज्ञापन


फरार हत्यारोपी की गिरफ्तारी पर पहले पांच हजार, 15000 और अब एसपी राजेश एस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसपी ने बताया कि फरार हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें