फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बालिका से की दरिंदगी

विज्ञापन
रेप - फोटो : self
विज्ञापन

विज्ञापन
किशनी/कुसमरा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने पांच वर्षीय बालिका से दरिंगदगी की। बदहवास और लहूलुहान हालत में बच्ची को लेकर परिवारीजन पहले चौकी फिर थाने पहुंचे। पुलिस ने आनन-फानन में बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाली पांच वर्षीय बालिका कक्षा एक की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर जब वह घर के बाहर खेल रही थी। तभी युवक आशीष पुत्र राम रईस उसे बरफी खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। घर से कुछ दूर ही सुनसान जगह पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बालिका का रोना सुनकर वहां उसके पिता जब घटनास्थल पर पहुंचे तो बेटी को लहूलुहान देखकर उनके होश उड़ गए। वहीं आरोपी बालिका को छोड़कर भाग गया। पीड़ित परिवारीजन बालिका को लेकर पहले चौकी फिर थाना किशनी पहुंचे। एसएचओ जसवीर सिंह सिरोही ने तत्काल बालिका को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ का कहना है कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें