फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दंपति को लूटा

विज्ञापन
tea - फोटो : चाय
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के हिंदपुरम कालोनी निवासी विनोद सक्सेना पत्नी ऊषा के साथ घर में अकेले थे। दोपहर को शिकोहाबाद निवासी दो रिश्तेदार राजीव और पंकज घर पर आए। कुछ देर रुकने के बाद वह चले गए। शाम को वह दोबारा घर आए और विनोद से पुत्र जीतू के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


दंपति ने बताया कि पुत्र बेवर गया हुआ है। कुछ देर रुकने के बाद रात को घर आने की बात कह कर दोनों वहां से चले गए। रात करीब 10:30 बजे पंकज और राजीव फिर से घर पहुंच गए। दंपति को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर घर में रखी नकदी और जेवर लूट ले गए।

देर रात जब पुत्र घर पर पहुंचा तो पिता व मां को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार सुबह करीब 12:30 बजे होश में आने के बाद दंपति ने घटना के बारे मेें जानकारी दी। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें