भूना। बाबा राणाधीर मंदिर के निकट वार्ड नंबर 8 में बुधवार रात एक व्यापारी के बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर कीमती सामान व 15 हजार रुपये नगदी चोरी करके ले गए। घटना के समय मकान पर ताला लगा हुआ था और व्यापारी परिवार के साथ दिल्ली गया हुआ था। किंतु वीरवार की सुबह व्यापारी के बड़े बेटे विजय कुमार ने अपने पापा के घर जाकर देखा तो ताले टूटे हुए थे। उन्होंने इसकी सूचना पिता को सूचना देने के साथ ही पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले से ही व्यापारी ओमप्रकाश बंसल अपने परिवार के साथ दिल्ली गया हुआ था। पुलिस अधिकारी सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि चोरी कि शिकायत मिली है, कार्रवाई की जाएगी।