फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक की गैस एजेंसी पर लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज (एटा)। पूर्व विधायक के गैस एजेंसी गोदाम पर सोमवार को कआधा दर्जन नकाबपोश लुटेरों ने शस्त्रों के बल पर एजेंसीकर्मियों से पचास हजार से अधिक की नकदी और दो मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन


लुटेरे कर्मियों को गोदाम में बद करके भाग गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ भी घटना स्थल पर पहुंचे। वारदात की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

लुटेरों ने कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे प्रेमपाल सम्राट की मां चामुंडा गैस एजेंसी के गोदाम पर दोपहर के समय धावा बोल दिया। गोदाम पर मौजूद गैस एजेंसी के कर्मी राजीव कुमार, देवेश कुमार, ज्ञान सिंह, विष्णु, भोले, प्रशांत एवं अमरुद्दीन मौजूद थे।
विज्ञापन


आधा दर्जन नकाबपोश लुटेरों ने पिस्टल और तमंचे के बल पर सभी कमियों को कवर कर लिया। राजीव कुमार के पास से मौजूद करीब पचास हजार से अधिक की धनराशि बदमाशों ने लूट ली। राजीव का मोबाइल भी मारपीट कर छीन लिया। दूसरे कर्मी देवेश का मोबाइल भी लुटेरों ने लूट लिया।

सभी कर्मियों की तलाशी लेने के बाद लुटेरे गोदाम का दरवाजा बाहर से बंदकर भाग गए। कर्मी राजीव कुमार ने बताया कि लुटेरों ने कर्मियों के साथ मारपीट की। तीन लुटेरे हेलमेट लगाए थे और तीन अंगोछे से मुंह पर ढांटा बांधे थे। चार के हाथ में पिस्टल थीं तो दो के हाथों में तमंचा।

गोदाम में बंद कर्मियों ने एक मोबाइल फोन से पूर्व विधायक प्रेमपाल सम्राट को मामले की जानकारी दी। उन्होंने 100 नंबर पर जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूर्व विधायक भी मौके पर आ गए। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. पीएम त्रिपाठी मौके पर आ गए।

लूट की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कर ली है। शनिवार को कछेला शेरपुर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता की गैस एजेंसी पर लुटेरों ने धावा बोलकर करीब दो लाख रुपये की लूट की थी। गैस एजेंसी पर 24 घंटे के अंदर यह दूसरी लूट की वारदात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें