फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी हवालात में बंदी को बेल्टों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी हवालात में पेशी पर आए हत्यारोपी युवक के साथ अन्य बंदियों ने बेल्टो और घूंसों से मारपीट की। मारपीट होती देख सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को हवालात से निकाला। सूचना पर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम भी पहुुंच गई। सभी बंदियों को सुरक्षा के बीच जेल भेजा गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के हिंदपुरम कालोनी निवासी पंकज सिंह करीब 11 माह पूर्व थाना करहल क्षेत्र के गांव मीठेपुर में हुई एक हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद है। बुधवार को वह गैंगस्टर के मामले में दीवानी में पेशी पर लाया गया था। उसके साथ मोहल्ले का ही रहने वाला एक युवक भी बैरक मेें बंद था। शाम करीब 3:30 बजे दोनों के बीच विवाद हो गया। तो आरोपी युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ बेल्ट से पंकज को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने बैरक को खोलकर पंकज को बचाने के साथ ही उसे बाहर निकाल लिया।

वहीं, जेल में हंगामे की सूचना के बाद इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही पुलिसबल के साथ पहुंच गए। स्वाट टीम भी वहां आ गई। पुलिस ने पंकज के बयान दर्ज किए। वहीं मिलाई करने आई उसकी मां से जानकारी ली। फोर्स की मौजूदगी में सभी बंदियों को बंदी वाहन से जेल भेजा गया। स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस लौट गई।
विज्ञापन


दीवानी हवालात में पंकज के साथ बैरक में ही बंद युवकों ने मारपीट कर दी। पुलिसकर्मियों ने जब बैरक खोलकर उसे बाहर निकाला, तो गुस्से में पंकज ने वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी की बंदूक उठा ली। पंकज की मां ने बताया कि वह कह रहा था कि उसे भी गोली मार दो। पुलिस से उसके हाथ से बंदूक छीनने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि पीड़ित की शिकायत मिल गई है। मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर जेल प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें