फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़कर जेवर और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-बेवर। मिरकिचिया मोहल्ला में एक मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय घर में कोई नहीं था। सभी लोग घर से बाहर गए हुए। शनिवार को लौटने के बाद चोरी की जानकारी हुई। थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिरकिचिया निवासी संदीप कुमार 13 अप्रैल को परिजनों के साथ फर्रुखाबाद रिश्तेदारी में आयोजित जागरण में गए थे।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे जब वह घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। जब के अंदर जाकर देखा तो कमरों के भी ताले टूटे हुए थे। वहीं सामान भी बिखरा हुआ था। चोर कमरे में अलमारी और बक्सों में रखी सोने की चेन, चार कंगन, झुमकी, तीन अंगूठी, करधनी और 80 हजार की नकदी चुरा ले गए थे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर गृहस्वामी से जानकारी ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें