फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में बहू की पिटाई, वीडियो वायरल

Sat, 14 Apr 2018 07:10 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
beat
विज्ञापन
सिकरीगंज के महुई बुजुर्ग गांव में एक बहू की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। घटना पांच अप्रैल की है। पिटाई से घायल बहू को गांववालों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरियाद करने पर पुलिस ने महिला के पति का महज शांतिभंग में चालान कर मामले को रफा-दफा कर दिया था। अब वीडियो वायरल होने के बाद खजनी की सीओ रचना ने जांच शुरू की है। घटना की वजह दहेज बताई जा रही है। 
विज्ञापन


 सिकरीगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी जयप्रकाश सिंह की पुत्री पूजा सिंह की शादी वर्ष 2016 में इसी इलाके के महुईं बुजुर्ग गांव में इंद्रजीत मल्ल के साथ हुई थी। पूजा के मुताबिक ससुराल में दहेज की मांग को लेकर शुरू से ही प्रताड़ित किया जाता था। वह ससुराल छोड़ने को तैयार नहीं थी। पूजा का आरोप है कि पांच अप्रैल को दोपहर पति, सास और ननद ने दहेज के लिए उनको कमरे में बंद करके बुरी तरह से पीटा। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए।

उसके बाद पति ने घर से बाहर निकालकर सड़क पर भी पीटा। गांव के लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की। पति ने पीटकर सड़क पर ही छोड़ दिया था। किसी ने महिला के पिता और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई की जगह मामले को रफा-दफा कर दिया था। खजनी की सीओ रचना ने बताया कि तब पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान किया था। वीडियो को देखा गया है, धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें