फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 1.96 लाख रुपये

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
टूंडला। बैंक व स्वर्णकार से रुपये लेकर घर जा रहे पूर्व सैनिक से पल्सर सवार बदमाश 1.96 लाख रुपए लूट ले गए। दिनदहाड़े व्यस्ततम स्टेशन रोड पर हुई लूट की घटना से नगर में दहशत फैल गई है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, पर बदमाशों का पता नहीं चला। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने पीड़ित से बात कर सीसीटीवी खंगाले तथा बदमाशों की तलाश की।

थाना नगला सिंघी निवासी राकेश उपाध्याय टूंडला की जमुना बिहार कालोनी फेस-2 में रहते हैं। सेना से रिटायर्ड होने के बाद वे आगरा में एक रेल अधिकारी के चालक हैं। शनिवार दोपहर 11.20 बजे करीब रुपये निकालने वे भारतीय स्टेट बैंक जंक्शन शाखा में आए थे। यहां से उन्होंने अपने खाते से 96 हजार रुपए निकाले। उसके बाद वे मुख्य बाजार स्थित स्वर्णकार महेंद्र कुमार जैन के पास पहुंचे। स्वर्णकार से उन्होंने एक लाख रुपये लेकर थैले में रख लिया तथा ऑटो में सवार होकर घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


घर जाने के लिए वह दाऊजी मिष्ठान भंडार के सामने ऑटो से उतरे तभी पीछे से पहुंचे काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ में लगा थैला छीन लिया तथा सुुुुभाष चौराहे की ओर भाग गए। नोटों से भरे थैले को छीनकर ले जाने से बुजुर्ग पूर्व सैनिक के होश उड़ गए। वे चिल्लाए भी लेकिन उनकी ममद के लिए कोई नहीं आया। सूचना मिलते थाना प्रभारी मुनीष चंद्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल क्षाना क्षेत्र की नाकेबंदी कराते हुए बदमाशों की तलाश की, किंतु बदमाशों का कहीं पता न चला। मामले में पीड़ित राकेश ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


टूंडला। घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस अधीक्षक डॉ मनोज कुमार सीओ संजय वर्मा घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए स्टेट बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक कराए। इसके साथ ही स्वर्णकार की दुकान पर पहुंचकर पड़ताल की। इसके साथ ही स्वर्णकारों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने आदि के लिए सचेत किया।
विज्ञापन



टूंडला। यह पहली बार नहीं है, जब बैंक से रुपया निकाल कर जाने के बाद लूट हुई हो। विगत 19 जून को रेलवे के चीफ कंट्रोल डीपी सिंह से इसी तरह बाइक सवार दो बदमाशों ने केनरा बैंक से रैकी करते हुए एलआईसी कार्यालय के बाहर लूट की थी। बदमाश उनसे एक लाख से अधिक की नगदी लूट ले गए थे। एलआईसी के बाहर बदमाश लूट की घटना करते हुए एवं बैंक में सीसीटीवी फुटैज में कैद हो गए थे, किंतु घटना का आज तक खुलासा नहीं हो सका। परिवार होटल एंड रैस्टोरेंट स्वामी से होटल के ठीक सामने भी इसी तरह करीब तीन लाख की लूट हुई थी। जीजीआईसी के सामने केनरा बैंक से ढाई लाख रुपये पुत्री की शादी के लिए निकालकर लौटते समय रेलकर्मी रुस्तम सिंह से भी लूट हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें