फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरगजीत नगर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
मृत ‌व‌िवा‌ह‌िता की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीत नगर में शादी के नौ माह बाद ही विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव बाहर निकाला। मां ने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पूछताछ के लिए पति को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी राहुल गुप्ता शहर में प्राइवेट नौकरी करता है। उसके आटो भी चलते हैं। करीब नौ माह पूर्व उसकी शादी दिल्ली के राजू पार्क देवकी रोड खानपुर निवासी संध्या गुप्ता (22) के साथ हुई थी। सोमवार को राहुल नौकरी पर गया था। रात करीब 10 बजे जब वह घर वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था।

रोशनदान से झांककर देखा, तो संध्या का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर आई कोतवाली पुलिस ने दरवाजे को तोड़ कर शव फंदे से उतारा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई। वहीं संध्या की मौत की खबर लगते ही मंगलवार सुबह मायकेवाले भी आ गए।
विज्ञापन


संध्या की मां सोनू ने तहरीर दी। बताया कि 19 अप्रैल 2017 को उसने बेटी संध्या की शादी राहुल के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से दहेज के लिए प्रताड़ना शुरू कर दी गई। कई बार दामाद रुपये भी ले गया। फिर भी उत्पीड़न कम नहीं हुआ। उसे कई-कई दिन भूखा रखा जाता था। खाने को भी सिर्फ चावल ही देते थे।

महिला का आरोप है कि संध्या की हत्या पति और ससुराल के लोगों ने मिलकर की है। एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें