फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवकों समेत तीन की मौत हो गई। असीवन में बाइक सवार दो युवकों की मौत के बाद चालक डीसीएम गाड़ी छोड़कर भाग निकला। इसके अलावा हादसों में सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

 आसीवन के कस्बा छोटी बाजार निवासी दिनेश (23) पुत्र रामप्रकाश अपने पड़ोसी नन्हूं (20) पुत्र स्व. रामसेवक के साथ बाइक से बांगरमऊ गया था। देर शाम वापस दोनों घर लौट रहे थे।लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर बारीथाना गांव के निकट रसूलाबाद से गोभी लादकर दिल्ली जा रही तेज रफ्तार डीसीएम बाइक सवारों को रौंदते हुए निकल गई।
विज्ञापन


हादसे में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों ने डीसीएम का पीछा किया तो चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। घटना से नाराज लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

साथ ही मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन थाने आए। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हसनगंज प्रतिनिधि के अनुसार सहिजना जरगर गांव निवासी बृजमोहन पांडेय (70) घर से आधा किलोमीटर दूर बृह्मदेव बाबा मंदिर में पूजा करने गए थे। यह पूजा कर  घर लौट रहे थे। मंदिर से थोड़ी दूरी पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार मिनी बस कुचलते हुए निकल गई। टक्कर मार कर भाग रहे बस चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।  

सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मियागंज-सफीपुर मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में आसीवन थानाक्षेत्र के खरगौरा गांव निवासी संतराम (22) पुत्र सिपाही लाल घायल हो गया। घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज सीएचसी के सामने खड़ेहरा गांव निवासी संजय शुक्ला (33) पुत्र रामबिलास की बाइक चमरौली गांव निवासी फैजअली (20) पुत्र पिंटू से टकरा गई। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

वहीं सोहरामऊ थानाक्षेत्र के भल्लाफार्म के निकट अचलगंज के कोरारी गांव निवासी शिवबालक (55) की बाइक अज्ञात वाहन से भिड़ गई। इससे यह घायल हो गए। इसके अलावा सलमा पत्नी कमरान निवासी सफीपुर भी अज्ञात वाहन से टकरा गईं। इससे यह घायल हो गईं।
-------------------
..........................
तीन दिन पहले पिता की हो चुकी है मौत
सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए नन्हूं के पिता रामसेवक की तीन दिन पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। परिजन एक गम से उबर भी न पाए थे कि बेटे की मौत ने उन्हें झकझोर कर दिया। हादसे से दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

.....................................

गैस रिसाव से लगी आग, गृहस्थी जली
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव भोगला में गैस सिलेंडर में रिसाव  से छप्पर में आग लग गई। इससे गृहस्थी जल गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। भोगला गांव निवासी दिलीप सिंह पुत्र पृथ्वीपाल के घर में देर शाम खाना बनाने के दौरान सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। इससे गृहस्थी जल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। तब तक सब जल चुका था। पीड़ित के मुताबिक लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें