मैनपुरी-कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी एक युवती को जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं ग्रामीणों में जहर खाने की चर्चा है। थाना क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी एक व्यक्ति की 18 वर्षीय पुत्री शनिवार की शाम घर पर अकेली थी। परिजन घर के बाहर काम पर गए हुए थे वहीं कुछ बच्चे ही घर में थे।
शाम को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन जहां मौत के कारण को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती ने जहर खाया है या उसकी मौत किसी अन्य वजह से हुई है इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।