फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहच्यूरा बांध में नहाने गया किशोर हुआ लापता

Sun, 29 Apr 2018 11:32 PM IST
mahoba
विज्ञापन
बांध में तलाश करते गोताखोर - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कनकुआं (महोबा)। लहच्यूरा बांध में मामा भांजे समेत नहाने गए तीन लोगों में से भांजे की बांध में डूब जाने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी, सीओ और नायब तहसीलदार कुलपहाड़ ने गोताखोर बुलाकर पांच घंटे तक तलाश कराई लेकिन शव बरामद नहीं हुआ। किशोर के डूबने की खबर फैलते ही बांध में भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

जनपद झांसी के ग्राम सतपुरा निवासी पुष्पेंद्र (14) पुत्र चिंतामन अपने मामा ठाकुरदास व मित्र पवन के साथ थाना हरपालपुर के ग्राम कैंथोकर में अपनी मौसी के टीका समारोह में शिरकत करने आया था। रविवार को सुबह तीनों लोग लहच्यूरा बांध नहाने गए। तभी अचानक पुष्पेंद्र गहराई की तरफ जाकर डूबने लगा। मामा ठाकुरदास ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह डूब गया। मामा के चीखने चिल्लाने पर आस पास के लोग जमा हो गए। इसी बीच उपजिलाधिकारी रामहर्ष मौर्य और सीओ चरखारी दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर पांच घंटे तक गोताखोरों से बांध में पुष्पेंद्र की तलाश कराई लेकिन दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक कोई सुराग नहीं लगा।
टीका समारोह में शामिल होने आए पुष्पेंद्र के बांध में डूब जाने के बाद शादी घर में हंसी खुशी का माहौल गमगीन हो गया। घर में रोना पीटना मचा हुआ है। उधर पुष्पेंद्र के माता पिता को खबर मिलने के बाद वह भी बांध स्थल के पास सारा दिन बेटे के सकुशल निकलने की आस में टकटकी लगाए बैठे रहें। लेकिन शाम को 6 बजे गोताखोरों के लौट जाने के बाद माता पिता पछाड़े खाने लगे। शादीघर का माहौल भी गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें