फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/बेवर। नवीगंज चौकी क्षेत्र में बात करने से मना करने पर किशोरी पर ब्लेड से हमला करने के आरोपी की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। मंगलवार बुधवार शाम तक आरोपी पकड़ में नहीं आ सका था। आरोपी पहले भी किशोरी से छेड़खानी करता आ रहा था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी सोमवार की शाम सहेली के साथ नवीगंज फिल्टर के पास खड़ी हुई थी। तभी शोहदा बिंदु ने रास्ता रोक लिया। किशोरी से बात करने का प्रस्ताव रखा तो उसने मना कर दिया। इसी बात से नाराज शोहदे ने किशोरी के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया था। चेहरे पर हाथ लगाकर किसी तरह किशोरी ने चेहरा बचाया।

हमले में वह बुरी तरह से जख्मी हो गई थी। शोर सुनकर आसपास काम कर रहे लोग एकत्रित होता देख शोहदा वहां से भाग गया था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। बुधवार को भी कई संभावित स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी, मगर आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। थानाध्यक्ष श्याम सिंह पीलवान का कहना है पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में तेजी के साथ जुटी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें