फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो

विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। तहसील भोगांव के वकील सहित परिवारीजनों के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता करने से वकीलों में रोष है। मामले में वकील एक सप्ताह तक न्यायिक कार्य नहीं करके विरोध भी जता चुके हैं। गुरुवार को एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


तहसील अभिभाषक परिषद भोगांव के अध्यक्ष पंकज सक्सेना टाटा के नेतृत्व में वकीलों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को कलक्ट्रेट में एसपी से मिला। इस दौरान दिए ज्ञापन में बताया कि तहसील के वकील केके पांडेय के परिवारीजनों के साथ जमीम के विवाद में घर में घुसकर उमेशचंद्र, बबलू, विनोद कुमार सहित 10 लोगों ने मारपीट की थी।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने पर थाना भोगांव के एसएसआई सहित दो दरोगा ने वकील और उनके परिवारीजनों के साथ जमकर अभद्रता करने के साथ ही आरोपियों को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया है। ज्ञापन में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ नामजदों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। राजबहादुर सिंह चौहान, राजेश यादव, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र राजपूत, कृष्ण कांत पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें