फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का शव छोड़कर भागे ससुराली

विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
बाह(आगरा)। भरतार गांव में शुक्रवार तड़के विवाहिता का शव पड़ा छोड़कर ससुरालीजन भाग गए। मायके वालों ने दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


जमुनापुर मोहम्मदाबाद की अंजू की शादी भरतार के मोहर सिंह के साथ 29 अप्रैल 2013 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे। दोनो के दो पुत्र और एक पुत्री भी है। तीन माह पहले अंजू के उत्पीड़न को लेकर पंचायत भी हुई। इसमें एक लाख रुपये और बाइक दिए जाने पर समझौता हुआ।

इसके बाद भी उत्पीड़न नहीं बंद हुआ। शुक्रवार सुबह अंजू की जलकर मौत हो गई। घर में शव पड़ा छोड़ कर ससुराली भाग गये। अंजू की चचेरी बहन की सूचना पर मायके वाले पहुंचे। बाह थाने में अंजू के पिता रामवीर सिंह ने बेटी के ससुर रामौतार, चचिया ससुर बलवीर सिंह, पति मोहर सिंह, सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों की धरपकड़ को गांव में दबिश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें