आगरा। हरीपर्वत थाना के ठीक सामने चौराहे पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक ने युवती को थप्पड़ जड़े तो भीड़ जमा हो गई। युवक का कहना था कि युवती स्कूटी बैक कर रही थी। वह पीछे बाइक पर था। स्कूटी की टक्कर से उसकी मां को चोट लगी। उधर युवती को लोगों ने बचाया। इसकेबाद पुुलिस भी पहुंच गई। युवक को हिरासत में ले लिया गया। युवती ने उसके खिलाफ तहरीर दे दी है।
युवती देवरी रोड की रहने वाली ज्योति है। वह सहेली प्रीति वर्मा के साथ जा रही थी। हरीपर्वत चौराहे पर खड़ी थी। पीछे हींग की मंडी का इम्तियाज बाइक पर था। बाइक पर पीछे उसकी मां बैठी थी। रेड लाइड हो रही थी। इसलिए सब रुके थे। तभी ज्योति ने स्कूटी बैक की। इससे बाइक में टक्कर लगी। इम्तियाज की मां को चोट लग गई। इम्तियाज ने आव देखा न ताव, ज्योति और प्रीति की पिटाई शुरू कर दी।
यह देख आए लोगों ने उन्हें बचाया। इस दौरान ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। चौराहे पर खड़ी पुलिस भी आ गई। इम्तियाज को हिरासत में ले लिया गया। ज्योति के रिश्तेदार जालौन में प्रशासन में अधिकारी हैं। उन्होंने भी इंस्पेक्टर हरीपर्वत थाना को फोन किया। उधर इम्तियाज की ओर से भी लोग आ गए। पुलिस ने ज्योति की तहरीर पर कार्रवाई की।