फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी ने मचाई तबाही, किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह आई आंधी ने देहात में भारी तबाही मचाई। फतेहपुर सीकरी के गांव पतसाल में दो मंजिला पक्का मकान गिरने से मलबे में दबकर किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी दादी घायल हो गईं। बिजली के खंभे और सैकड़ों पेड़ टूटकर गिर गए। बाह के गांव गढ़ी बारौली में 500 से ज्यादा पेड़ और 15 खंभे टूट गए, जिससे करीब 7 गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी में गुरुवार आधी रात को आई आंधी के दौरान बारिश और ओलों ने तबाही मचाई। ग्राम पतसाल में तारा राजपूत के घर की दूसरी मंजिल ढह गई। कमरे में सो रही कक्षा नौ की छात्रा पिंकी (15) और उसकी दादी गोमा देवी मलबे में दब गईं। पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोमा देवी अस्पताल में भर्ती कराई गई हैं। उपजिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार रामानुज, नायब तहसीलदार जमशेद आलम और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पहुंचे और पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिया। आंधी के दौरान पतसाल निवासी मोहीलाल, रसूलपुरा निवासी महेश चंद, महंदऊ में बाबूलाल की टिनशेड गिरने से बकरी मर गयी और घरेलू सामान नष्ट हो गया। उंदेरा, जाजऊ, सरसा, मदनपुरा, मंडी मिर्जा खां में बिजली के खंभे गिर गए।
आंधी से हिला गढ़ी बरौली गांव
शुक्रवार सुबह चार बजे आई आंधी से गढ़ी बरौली में टिनशेड, छप्पर उड़कर गिर पड़े तो कई दीवारें भी हिल गईं। करीब 500 पेड़ गांव में गिर पड़े। बिजली के 15 खंभे टूटने से करीब सात गांव की विद्युत आपूर्ति बंद रही। गांव में कई घरों के छज्जे, दीवारें टूट गईं। कई पशुओं को ईंट और टिन गिरने से चोट पहुंची है। गांव की पूजा अपने नाती अंश के साथ, रामा देवी अपने नाती नीरज के साथ, रानी और शारदा देवी खपरैल के नीचे दब कर चुटैल हो गए। वहीं दीवार गिरने से मलबे में 60 वर्षीय श्रीदेवी और उनका नाती गोविंद दब गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहसीलदार बाह देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गांव में राजस्व विभाग की टीम भेजी है। नुकसान का आँकलन कराया जा रहा है। देवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।
विज्ञापन

सुबह बारिश से दिन भर मिली राहत
देहात में आफत बरसी तो शहर में मौसम राहत लेकर आया। शहरी क्षेत्र में सुबह तेज हवाएं चलीं और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 1.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। पूरे दिन बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे 34.8 डिग्री पर रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री नीचे 24.1 डिग्री पर रहा। सुबह चार बजे से लेकर शाम चार बजे तक बादल बने रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन उमस केसाथ तापमान में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें