फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से आठ गायों की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से आठ गायों की मौत, दो घायल
विज्ञापन


पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर कोहंड रेलवे स्टेशन के नजदीक शताब्दी व मालवा एक्सप्रेस की चपेट में आने से आठ गायों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गई। दोनों ट्रैक पर गायों के आने पर करीब एक घंटे तक अप व डाउन ट्रैक का रेल यातायात प्रभावित रहा। पशु चिकित्सकों ने मौके पर पहुंचकर घायल गायों का इलाज किया, जबकि मृत गायों को नजदीक ही दबा दिया गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार शाम को करीब साढ़े सात बजे हुआ। दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर कोहंड रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोग गायों को दूसरी तरफ ले जा रहे थे। इसी समय अप ट्रैक पर शताब्दी व डाउन ट्रैक पर मालवा एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। गायों को आगे व पीछे जाने का मौका नहीं मिल पाया और दस गाय ट्रेनों की चपेट में आ गई। इनमें से आठ गायों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गाय घायल हो गई। ट्रेन से गाय की चपेट में आने की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत गायों को ट्रैक से हटवाया और घायल गायों के इलाज को लेकर नजदीक स्थित गोशाला के डॉक्टरों को सूचित किया। पशु चिकित्सक ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल गायों का इलाज किया। गायों की चपेट में आने से कुछ समय के रेलवे यातायात भी प्रभावित हुआ। उसके बाद गायों के शवों को पटरी से उठाकर स्थानीय लोगों व प्रशासन की मदद से गायों को दफना दिया। इसके बाद ही रेलवे यातायात सुचारू रूप से चालू हो पाया। जीआरपी प्रभारी बृजपाल राणा ने बताया कि कोहंड के पास 10 गाय रेलवे लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आई गई थी। जिनमें से आठ गायों की मौके पर ही मौत हो गई। दो गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। गायों की चपेट में आने से करीब एक घंटे रेल यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें