फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारखी थाना क्षेत्र में कार से बरामद हुई साढ़े नौ लाख की नकदी

विज्ञापन
टूंडला सर्किल के थाना नारखी की पुलिस चौकी रिजावली में कार से बरामद हुआ कैश - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। विधानसभा उपचुनाव के बीच पचोखरा पुलिस के बाद शनिवार को थाना नारखी पुलिस ने भी चेकिंग के दौरान कार से साढे़ नौ लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस को शक है कि बरामद कैश उपचुनाव में प्रयोग के लिए तो नहीं ले जाया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। नकदी एटा के एक हार्डवेयर कारोबारी की बताई जा रही है। पुलिस ने नकदी ट्रेजरी में जमा करते हुए आयकर विभाग को जानकारी दी है।
विज्ञापन

गत शुक्रवार रात थाना पचोखरा पुलिस ने कासगंज सहावर के घी व्यवसायी राम कैलाश गुप्ता की इनोवा गाड़ी से 50 लाख की नकदी बरामद की थी। कैश बरामद होने पर प्रशासन ने जिले की सभी सीमाओं पर चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। शनिवार शाम पांच बजे के करीब थाना नारखी की रजावली चौकी पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एटा के महाराणा प्रताप नगर निवासी उत्कर्ष गुप्ता की कार से साढ़े नौ लाख रुपये बरामद हुए।
पुलिस पूछताछ में उत्कर्ष ने बताया है कि उनकी एटा में हार्डवेयर की दुकान है। आगरा से माल लेने जा रहे थे। तभी पुलिस ने उनकी गाड़ी से रुपया बरामद कर लिया है। चौकी प्रभारी के मुताबिक उत्कर्ष की बातों पर यकीन नहीं हो रहा है, क्योंकि शाम को खरीदारी करने वह भी इतनी बड़ी रकम के साथ। बरामद नकदी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एटा के व्यापारी की बातें तर्क संगत नहीं है। गोलमोल बातें बता रहा है, पुलिस जांच कर रही है। आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

देेवेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें