फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडछाड़ पर युवती ने लगाई थी फांसी, उपचार के दौरान युवती मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। पांच दिन पहले छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ लोगों ने युवती के भाई को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था। युवती के घर जाकर उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी थी। इससे क्षुब्ध युवती ने फांसी का फंदा कस लिया था। मंगलवार को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना नारखी के मरसलगंज में तीन सितंबर को एक युवती घर से शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में गांव के ही कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी थी। अगले दिन शिकायत लेकर युवती का भाई थाने जा रहा था तो आरोपी युवकों ने उसे पकड़ लिया और मुकदमा दर्ज न कराने का दबाव बनाया। जब वह नहीं माना तो उन्होंने उसे बुरी तरह पीटा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विपुल, कोमल, धर्मवीर, प्रवीण, हिमांशु आदि के विरुद्ध मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
आरोप है कि चार सितंबर की शाम को नामजद पीड़ित के घर पहुंच गए और मुकदमा वापस न लेने पर युवती के आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी। परिजनों का आरोप है कि इस घटना के कुछ देर बाद ही युवती ने फांसी लगा ली थी, जिसे उपचार के लिए फिरोजाबाद लाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया था। आगरा में उपचार के दौरान मंगलवार दोपहर को युवती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। युवती ने फांसी लगाई है, इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है और परिजन शिकायत देते हैं तो जांचकर उसे मुकदमे में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह, सीओ, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें